श्रीमान् योगी आदित्यनाथ जी के करकमलों से "श्रीमद् रामहर्षणायनम् " महाकाव्य का विमोचन
मैथिल सख्यपीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी श्री श्री 1008 श्री वल्लभाचार्य जी महाराज चारुशीला आश्रम जानकीघाट अयोध्या के सानिध्य मे चल रहे 108 कुण्डीय श्री राममन्त्र महायज्ञ मे उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री गोरक्ष पीठाधीश्वर श्री मान् योगी आदित्यनाथ जी द्वारा यज्ञ की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए श्रीमद् रामहर्षणायनम् नामक महाकाव्य का विमोचन किया गया। यह महाकाव्य श्री श्री 1008 स्वामी श्री रामहर्षण दास जी महाराज के जीवन चरित्र पर आधारित डॉ0 भारत प्रसाद मिश्र द्वारा लिखा गया है। 1000 पेज के इस ग्रन्थ मे रामचरित मानस जैसे तीस मास मासपारायण नव नवाह्न पारायण हैं।
श्रीमद् रामहर्षणायनम् नामक महाकाव्य का विमोचन
Comments
Post a Comment